हरदा। पुलिस अधीक्षक , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , एसडीओपी हरदा के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना कोतवाली हरदा के मार्गदर्शन मे थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 156/26 धारा 137(2) बीएनएस की अपहृता पलक यादव पिता सुनील यादव उम्र 14 साल 08 निवासी निकुंज रायल सिटी कालोनी हरदा की तलाश पतारसी हेतु।
थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर अपहृता बालिका को थाना रेल्वे स्टेशन हरदा से बरामद कर विधिवत् दिनांक 06/03/26 को थाना कोतवाली हरदा मे 24 घंटे के अंदर दस्तयाब किया गया बाद अपहृता को उसकी माता कांति यादवि पति सुनील यादव के सुपुर्द किया गया।
प्रकरण में अपहृता की दस्तयाबी मे सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रआर. नीलेश तिवारी आर.यशबंत जौठे महिला आर. मीना यदुबंशी ,बैशाली पर्ते थाना कोतवाली व आर.305 कमलेश परिहार सायबर सेल हरदा की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
