हरदा जिले कि नगर परिषद् सिराली मे गांधी चौक के पास स्थित एक खुले प्लॉट के कुएं में बीती रात एक गाय गिर गई। करीब 20 फीट गहरे और सकरे कुएं में गिरने से गाय नीचे फँस गई थी। सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही हिंदू संगठन नगर परिषद की टीम, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। नगर परिषद की जेसीबी मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद गौ माता को सकुशल बाहर निकाला गया।

राहत की बात यह रही कि गाय सुरक्षित अवस्था में जीवित बताई जा रही है।इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र के सभी खुले और खतरनाक कुओं को तुरंत ढंका जाए।

घटना के बाद हिंदू संगठन नगर परिषद की टीम ने जेसीबी की मदद से कुएं को ढकवा दिया और गड्ढे को पूरी तरह भरवा दिया, ताकि भविष्य में कोई हादसा न हो सके।
