26 जनवरी को भारत पर्व मनाया जाएगा

हरदा 21 जनवरी 2025, गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी की शाम को लोकतंत्र का लोकोत्सव “भारत पर्व” मनाया जाएगा ।इस अवसर पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभा कक्ष में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा प्रदेश सरकार की गत एक वर्ष की उपलब्धियों पर केंद्रित “विकास प्रदर्शनी” भी लगाई जाएगी। भारत पर्व आयोजन की तैयारियों के संबंध में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया ने गत दिवस अधिकारियों की बैठक ली और सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस की संध्या पर “भारत पर्व” कार्यक्रम का आयोजन गरिमापूर्ण तरीके से किया जाए।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम