Harda News: मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण केे 6 प्रकरण दर्ज

वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ हरदा: कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल ने मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण व विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही की। 

जिला आबकारी अधिकारी श्री रीतेश कुमार लाल नेे बताया कि आबकारी विभाग के दल ने शनिवार को वृत हरदा के ग्राम अतरसमा व देवतलाब, वृत टिमरनी के ग्राम गोंदागाँव, छीपानेर, सागर ढाबा नोसर, करताना व हंडिया, में दबिश दी। दबिश के दौरान दल ने कुल 46 पाव देशी शराब, 12 बीयर बोतल, 10 पाव अंग्रेजी शराब जप्त की। 

मुद्देमाल जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किये गये। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 7 हजार रूपये है।

यह भी पढ़ें : MP: जीतू पटवारी की याचिका पर इमरती देवी को नोटिस, FIR निरस्त करने की मांग; जानें पूरा मामला

Leave a Comment