वर्ल्ड स्वराज न्यूज इटारसी। आज सुबह करीब 9 बजे यहां ग्राम पांडरी में एक तेंदुआ घुस गया। तेंदुओं को भगाने के प्रयास में उसने गांव के करीब सात लोगों पर हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गये। वन विभाग की टीम ने घायलों को आर्डनेंस फैक्ट्री के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा, वहां से कुछ लोग इटारसी के डीएसपीएम अस्पताल पहुंचे। इस दौरान तेंदुआ को पकडने में सर्पमित्र अभिजीत यादव भी मामूली घायल हो गये हैं। ऑर्डनेंस फैक्ट्री क्षेत्र के एक घर में घुसे तेंदुआ के बाद गांव में दहशत फैल गयी।

जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेदुएं को टीम द्वारा रेस्क्यू कर लिया है। तेंदुआ अभी करीब 2 वर्ष का बच्चा है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व चूरना में तेदुएं को वन विभाग एवं एसटीआर की टीम द्वारा छोड़ा जायेगा। तेदुएं का रेस्क्यू के दौरान अरविंद मेहरा, कन्हैया मेहरा, अमित दिसारिया, संतोष पाटिल एवं शिवप्रसाद मालवीया सहित कुछ अन्य ग्रामीण घायल हुए हैं जिनका उपचार सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। रेंजर हरिओम मनु ने बताया कि आज सुबह करीब 9 बजे ग्राम पांडरी में तेंदुआ एक घर में घुसने की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और तेंदुए को रेस्क्यू किया। तेंदुआ को पकडने में उसने करीब सात आठ लोगों पर हमला भी किया, लेकिन सभी को मामूली चोट हैं, सभी को आर्डनेंस फैक्ट्री के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा है।
इधर सर्पमित्र अभिजीत यादव ने बताया कि तेंदुआके रेस्क्यू के दौरान जाल ढीला होने पर तेंदुआनिकल भागने की आशंका से उन्होंने उसे कसने काप्रयास किया तो जाली सहित तेंदुआ और वे नीचेगिरे। तेंदुआ ने हाथ और पैर में दांत गड़ा दिये हैं।तेंदुआ एक घर में घुसा था जहां मवेशी बंधे थे। पूरेरेस्क्यू के दौरान 30 से 45 मिनट का समय लगा।