छत्तीसगढ़ हॉकी टीम नें गोवा, गुजरात और राजस्थान को हराया, सी डिवीजन में किया पूल टॉप

राजनांदगाँव, छत्तीसगढ़। 15 अगस्त 2025

✒️… करण साहू, अवि मानिकपुरी और मोहित नायक बनें मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी…

✒️… 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप जलांधर में भाग लिया छत्तीसगढ़ हॉकी टीम…

जालंधर स्थित सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 12 से 23 अगस्त 2025 तक चल रही 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ हॉकी टीम नें शानदार प्रदर्शन करते हुए सी डिवीजन के पूल ‘बी’ में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज़ अंसारी नें जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ टीम नें अब तक खेले गए मुकाबलों में गोवा को 05-01 और गुजरात को 13-00 तथा राजस्थान को  से पराजित किया है, इस पूल में कुल चार टीमें क्रमश: गोवा, गुजरात, राजस्थान और छत्तीसगढ़ शामिल थीं।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से कुल 30 टीमें भाग ले रही हैं, हॉकी इंडिया द्वारा नियुक्त चयनकर्ता इस चैम्पियनशिप के माध्यम से 50 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए करेंगे, बाद में इन्हीं में से चुनिंदा खिलाड़ी जूनियर भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित होंगे।

छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के महासचिव मनीष श्रीवास्तव नें बताया कि गोवा के खिलाफ हुए मुकाबले में मोहित नायक नें दो गोल, रितिक यादव, सुमित मिंज एवं ओम यादव नें एक-एक गोल किए, वहीं गुजरात के विरुद्ध मोहित नायक नें छह गोल, ओम यादव नें तीन गोल, करण साहू नें दो गोल तथा अविनाश एक्का और आनंद सूर्यवंशी नें एक-एक गोल किए, वहीं आज खेले गए मुकाबले में मोहित नायक नें पाॅच गोल, अविनाश एक्का नें एक गोल किया।

q 17552681634568970807642772316
छत्तीसगढ़ हॉकी टीम नें गोवा, गुजरात और राजस्थान को हराया, सी डिवीजन में किया पूल टॉप 4

उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर करण साहू को गोवा के विरुद्ध, अवि मानिकपुरी को गुजरात के खिलाफ और मोहित नायक को राजस्थान के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ चुना गया।

छत्तीसगढ़ हॉकी टीम अनुभवी प्रशिक्षण दल के साथ इस राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग ले रही है, जिसमें मुख्य कोच दीपेश चौबे तथा अमिताभ मानिकपुरी  मैनेजर की भूमिका निभा रहे हैं,  सहायक कोच के रूप में अनुराज श्रीवास्तव टीम के साथ हैं।

छत्तीसगढ़ की इस युवा टीम में प्रदेश के अठारह प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल है, जिनका नाम क्रमश: अल्फाज खान, सुमित मिंज, विवेक यादव, रितिक यादव, अविनाश एक्का, प्रिंस भगत, ओम यादव, करण कुमार साहू, आनंद सूर्यवंशी, मोहित नायक, अवि मानिकपुरी, विवेक बेक, मानस पटेल, चमन निषाद, अश्विन कुजूर, लवी मानिकपुरी, रोबिट एक्का, राहुल कुमार है।

छत्तीसगढ़ हॉकी टीम के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राज्यभर के खेल प्रेमियों एवं खेल संगठनों नें टीम को हार्दिक बधाई दी है।

q 17542342482978640306101103457 1024x575 72798772666739003081
छत्तीसगढ़ हॉकी टीम नें गोवा, गुजरात और राजस्थान को हराया, सी डिवीजन में किया पूल टॉप 5

Leave a Comment