हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कलयुगी के बेटे ने अपनी मां कमलाबाई की निर्दयता से हत्या कर दी छोटे भाई के द्वारा बताया जा रहा है कि आरोपी तीन भाइयों में पहले नंबर का है जो मेरे ही बगल में रहता है उसका नाम राजू कहार है

मंझला भाई विजय कहार परिवार सहित खातेगांव में रहता है मैं तीनों भाइयों में सबसे छोटा हूं तथा अपने अपनी मां के साथ ही रहता हूं मैं अपने घर के मवेशियों के लिए चारा लेने हेतु सुबह 8:00 बजे खेत मे गया हुआ था 1 घंटे बाद वापस आया तो मेरा भाई राजू कहार मेरी मां का गला और मुंह दबाए बैठा सीने पर बैठा था मेरी मां घर में अकेली थी मुझे देखकर मेरे भाई राजू कहार ने मेरी मां की नाक में पहना हुआ सोने का लोंग निकाल लिया और वहा से भाग गया

मैंने अपनी मां को पास जाकर देखा तो वह तब तक मर चुकी थी जिस पर मेरे द्वारा टिमरनी थाने में बड़े भाई राजू पर टिमरनी थाना में अपराध क्रमांक 441/25 धारा (103)1 BNS का मामला पंजीब्रद्ध कर मामले को संज्ञान में लिया
पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही
घटना की जानकारी लगते है पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा तथा मामले को संज्ञान में लिया पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी राजू कहार फरार हो गया था जिसे पकड़ने के लिए पुलिस के द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर पतारसी की कार्यवाही की गई

पुलिस ने संभावित जगह तथा सीसीटीवी आदि की मदद से कुछ ही घंटे में पुलिस के द्वारा आरोपी राजू कहार को पुलिस के द्वारा राउंड अप करके पकड़ लिया गया आरोपी राजू कहार ने अपनी मां कमलाबाई की हत्या करने के जुर्म को कबूला
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी थाना टिमरनी के मार्ग दर्शन में आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया गया
