जरूरतमंद व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन**आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का हुआ आयोजन*

*हरदा 1 सितम्बर 2025/

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय ओरिएंटेशन बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस मौके पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को अभियान के उद्देश्य सेवा, समर्पण और संकल्प के माध्यम से अंतिम छोर तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

1000078623
जरूरतमंद व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन**आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का हुआ आयोजन* 7

इस महत्वाकांक्षी प्रोग्राम का 7 विभागों सहित एनजीओ के सहयोग से संचालन किया जाएगा। जिला कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुए प्रोग्राम सह वर्कशॉप में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने विकासखंड व ग्राम स्तर तक अभियान के संचालन और निर्धारित कार्ययोजना के बारे में अवगत कराया।

1000078622
जरूरतमंद व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन**आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का हुआ आयोजन* 8

इन मास्टर ट्रेनर्स द्वारा गत दिवस भोपाल में चार दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान मिली उपयोगी जानकारी भी साझा की गई। कार्यशाला में बताया गया कि अब विभाग के विकासखंड स्तरीय आदि कर्मयोगी अधिकारियों के दल

को प्रशिक्षण देकर सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने तथा वास्तविक जरूरतमंद हितग्राही की पहचान सहित उत्तरदायी, पारदर्शी और जवाबदेह शासन को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों के बारे में बताया जाएगा।

1000078621
जरूरतमंद व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन**आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का हुआ आयोजन* 9

कलेक्टर श्री सिध्दार्थ जैन ने ओरिएंटेशन प्रोग्राम के मौके पर कहा कि शासन की मंशानुसार जनजातीय वर्ग के व्यक्तियों के उत्थान के लिए समाज के जागरूक लोगों का चयन करें।

इसके माध्यम से आदिवासी समुदाय को सशक्त बनाने के साथ ही मुख्य धारा में शामिल करने का हरसंभव प्रयास किया जाए।

1000078620
जरूरतमंद व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन**आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का हुआ आयोजन* 10

उन्होने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले के चयनित 103 ग्रामों में आदि साथी एवं आदि सहयोगियों का समर्पित

वर्ग भी तैयार करें। इन ग्रामों में विभिन्न योजनाओं के सेचुरेशन से वंचित शेष लोगों तक आसानी से योजनाओं का लाभ पहुंचाने की कार्यवाही करें।

उन्होंने अवगत कराया कि आदि कर्मयोगी अभियान में शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा आदि सहयोगियों एवं अन्य समर्पित वर्ग के सदस्यों द्वारा भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की कार्यशाला के उपरांत ग्राम पंचायत स्तर की कार्यशाला के बेहतर प्रशिक्षण तथा अन्य गतिविधियों के आयोजन के निर्देश भी दिए गए।

1000078619
जरूरतमंद व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करें - कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन**आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का हुआ आयोजन* 11

बताया गया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही भविष्य में आदि सेवा केन्द्रों का संचालन भी होगा।

कलेक्टर ने सभी आदि कर्मयोगियों को सेवा और समर्पण भाव से कार्य कर तत्परतापूर्वक समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही गरीब व्यक्यिों के प्रति संवेदनशील बनकर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की बात कही। इस दौरान बैंकों की वित्तीय सेवाओं की आसान पहुंच

सुनिश्चित करने सहित एसडीएम एवं जनपद पंचायत सीईओ को समन्वय कर प्रत्येक व्यक्ति का खाता खुलवाने, बीमा योजना के लाभ के लिए अपने क्षेत्र में वांछित कार्रवाई तथा समय-समय पर प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों के प्रस्ताव समय पर प्रस्तुत करने और ग्राम की आवश्यकताओं का आकलन करने की बात भी कही। कार्यशाला में बताया गया

कि आदि कर्मयोगी अभियान के प्रमुख घटक इस प्रकार रहेंगे -*संस्थागत तंत्र*आदि सेवा केंद्र- ऐसे केंद्र सभी जनजातीय गांवों में स्थापित किए जाएंगे। अधिकारी और समुदाय के सदस्य आदि सेवा मे समय देंगे।

इस दौरान स्थानीय समस्याओं का समाधान और युवाओं का मार्गदर्शन किया जाएगा तथा वे शासन में सहयोग भी करेंगे।गवर्नेंस लैब कार्यशालाएं- राज्य से लेकर ग्रामीण स्तर तक बहुस्तरीय कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

इनमें अलग-अलग विभाग जनजातीय विकास की समस्याओं का साथ में समाधान करेंगे। जनजातीय ग्राम कार्य योजना- ग्रामीणों के साथ मिलकर

’’जनजातीय ग्राम विज़न 2030’’ की योजना बनाई जाएगी। यह योजना सतत विकास लक्ष्यों और राष्ट्रीय विकास लक्ष्यों के अनुरूप होगी।

*स्वयंसेवियों की भागीदारी*आदि सहयोगी – शिक्षक, डॉक्टर और अन्य पेशेवर लोग स्थानीय समुदाय का मार्गदर्शन करेंगे तथा विकास कार्यों

में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।आदि साथी- स्वयं सहायता समूह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सदस्य, जनजातीय बुजुर्ग लोग, युवा और स्थानीय नेता जागरूकता का प्रसार करेंगे।

साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे।क्षमता निर्माण- जनजातीय युवाओं, महिलाओं और नेताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि वे शासन,

समस्या, समाधान और सामाजिक लामबंदी में अच्छी तरह से भागीदारी कर सकें।*अभियान का महत्त्व* यह अभियान ’’जनजातीय गौरव वर्ष’’ का हिस्सा है।

इस रूप में यह अभियान विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक होगा, जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाएगा, उत्तरदायी शासन सुनिश्चित करेगा और स्थानीय नेतृत्व को बढ़ावा देगा।

यह अभियान धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, पीएम जनमन, और सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय मिशन जैसी प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन में मदद करेगा।

कार्यशाला में अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, जिला पंचायत के प्रभारी सीईओ श्री प्रवीण इवने, प्रभारी जिला संयोजक आदिवासी विकास विभाग श्री रवि कनोजिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Comment