एसआई का महंगी फार्च्यूनर पर बत्ती वाला वीडियो वायरल! पहले वर्दी में बनाई रील, हाइकोर्ट के आदेश पर की टिप्पणी ! विभाग द्वारा नहीं हुई कार्रवाई !

एसआई का महंगी फार्च्यूनर पर बत्ती वाला वीडियो वायरल! पहले वर्दी में बनाई रील, हाइकोर्ट के आदेश पर की टिप्पणी ! विभाग द्वारा नहीं हुई कार्रवाई !हरदा। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है।

देखे वायरल वीडियो

जिसमे वीडियो से पहले एडिट कर लगी तस्वीर में करताना चौकी प्रभारी को सिविल ड्रेस में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के साथ बैतूल में किसी जगह पर देखा जा रहा है। फिर एक तस्वीर में करताना चौकी के प्रभारी अनिल गुर्जर एक लगझरी वाहन फारच्यूनर के साथ खड़े हैं।

पंडितजी वाहन की पूजा कर रहे हैं। अनिल गुर्जर को तिलक कर रहे हैं। वीडियो में वाहन पर बत्ती लगी हुई है। एसआई साहब वाहन में घूमते देखे जा रहे हैं। ये वाहन किस स्थान पर है , इसकी लोकेशन क्या है, ये जानकारी तो वाहन मालिक या वाहन इस्तेमालकर्ता ही बेहतर बता सकते हैं।

सवाल उठता है कि आखिर ये वाहन किसका है? ये वाहन कब क्रय किया गया ? ये वाहन खरीदने के पूर्व विभाग से विधिवत अनुमति ली गयी । यदि ये किराये का वाहन है तो टैक्सी परमिट क्यों नहीं है। ये किसका वाहन है व किसके नाम पर दर्ज है ?

चर्चा में इतना लगझरी वाहन तो आला अधिकारी भी इस्तेमाल न कर रहे। फिर एक चौकी प्रभारी इसे कैसे मेंटेन कर रहे। मालूम हो, वर्दी में रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट कर पर वायरल हुए दम्पत्ति ने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के विरुद्ध जाकर वर्दी में रील वायरल की थी ।

इस पर विभाग ने क्या कार्रवाई की। अभी तक जानकारी अप्राप्त है। इन्हीं एसआई साहब ने हाइकोर्ट के डबल बेंच के आदेश पर भी टिप्पणी की है। जो इंस्टाग्राम पर वायरल की थी। इस अवमानना मामले में भी कार्रवाई की जानकारी अप्राप्त है।

मालूम हो, प्रमुख चैनलों पर वर्दी में रील वायरल होने वाली खबर प्रसारित हुई थी। इधर , करताना चौकी से प्रभारी के ट्रांसफर हो जाने और उनके वहीं बने रहने की भी चर्चा जोरों पर है।

◆ किसने की एडिटिंग ? किसने फोटो पर लिखा केप्शन – इस वायरल वीडियो में पहले जो तस्वीर लगी और उसपर जो एडिट कर लिखा गया है ये काम किसका है ? ये जांच का विषय है। फोटो एडिट कर वीडियो में जोड़ने की क्या मंशा है ? मालूम हो अनिल गुर्जर स्वयम की इंस्टाग्राम आईडी से गाड़ी में घूमने वाला वीडियो डाला गया है ।

◆ क्या कहा केदार सिरोही ने – इस वायरल वीडियो पर किसान कांग्रेस के केदार सिरोही का कहना है कि पर्सनल गाड़ी पर बत्ती कैसे लगाई गयी इसकी जांच हो। यदि ये गाड़ी किराये की है तो टैक्सी परमिट वाली पीली नम्बर प्लेट कहाँ है।

नियमानुसार इतनी महंगी गाड़ी तो आलाधिकारी को भी उपलब्ध नहीं होती ।

◆ इनका कहना है – – इस वायरल वीडियो संबंध में जब एसपी हरदा से संपर्क किया तो कॉल रिसीव न हुई। – नर्मदापुरम आईजी साहब से वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ द्वारा दूरभाष पर बात की गयी तो उन्होंने एसपी हरदा को उक्त वीडियो प्रेषित करने को कहा।

Leave a Comment