आज जनसुनवाई में आवेदन देते हुए एक वृद्ध महिला शारदा बाई पति करण सिंह राजपूत ने बताया कि वह हरदा जिले की सिराली तहसील के ग्राम धनकार में निवास करती है!मेरे पति करण सिंह राजपूत की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है!

मैं अपने तीनों बच्चों के साथ ग्राम में ही रहती हूं मेरे द्वारा अपने तीनों बच्चों को उनके हिस्से की जमीन दे दी गई है! तथा मेरे नाम पर भी कुछ हिस्सा है! परंतु मेरे छोटे लड़के के द्वारा पटवारी से फर्जी तरीके से जमीन का पट्टा अपने नाम पर करवा लिया गया है! तथा अब मेरे लड़के के द्वारा मुझे घर से गाली गलौज और मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया गया!

मुझे घर से बार-बार बाहर निकाल दिया जाता है! जिससे मुझे बाहर से मांग कर खाना पड़ता हे!तथा मेरा लालन-पालन मेरे भाई के द्वारा हरदा में किया जाता है!मैं तीन माह से वृद्ध आश्रम में निवास करती हूं!मेरे नाम पर ग्राम में 8 एकड़ जमीन है!
तथा मेरे तीन बालक हैं!जो मुझे किसी भी प्रकार से सहायता नहीं करते ना ही मुझे रखना चाहते हैं! आवेदिका के द्वारा शिकायत करते हुए कहा गया कि पटवारी से जमीन नापाकर मुझे सारी जमीन वापस दिलवा दी जाए !
