सरगम समाज सेवा फाउण्डेशन को किया गया प्रतिभा सम्मान से सम्मानित

बिलासपुर, छत्तीसगढ। 14 सितम्बर 2025

छत्तीसगढ़ राज्य के न्यायधानी बिलासपुर जिला अंतर्गत माँ महामाया की नगरी रतनपुर में स्थानीय प्रेस क्लब द्वारा हिन्दी दिवस के पावन अवसर पर तेरह और चौदह सितम्बर को दो दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के उप-मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय विधायक सहित अनेकों जनप्रतिनिधी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए।

प्रेस क्लब रतनपुर द्वारा आयोजित उपरोक्त कार्यक्रम में राज्य के प्रतिभावान व्यक्तियों तथा संस्थाओं को सम्मानित किया गया, और अनेंक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करनें वालों को क्रमवार पुरस्कृत भी किया गया।

इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ राज्य के न्यायधानी बिलासपुर से संचालित गैर सरकारी संगठन सरगम समाज सेवा फाउण्डेशन जो कि पूर्ण रूप से समाज हित, जन हित तथा राष्ट्र हित में समर्पित होकर लगातार अनेकानेक उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, उन्हें भी उनके समाज, जनकल्याण और राष्ट्र हित के प्रति अविस्मरणीय योगदान के लिए प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया, इस दौरान सरगम समाज सेवा फाउण्डेशन के संस्थापिका सह अध्यक्ष श्रीमती रेशमा लहरे नें आयोजकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

q 1757858880261945066403526573
सरगम समाज सेवा फाउण्डेशन को किया गया प्रतिभा सम्मान से सम्मानित 3

Leave a Comment