हरदा। जिले में काफी संख्या में निराश्रित गोवंश हाईवे पर ग्रामीण मार्गो पर विचरण कर रहा है जिससे जनधन की छती हो रही है साथी साथ गोवंश की भी मृत्यु हो रही है जोकि गंभीर विषय है।
जिसके चलते गौ एवं गौशाला उत्थान संगठन जिला हरदा अध्यक्ष अनिल गीते और संगठन के अन्य सदस्यों द्वारा जन सुनवाई में आवेदन दिया गया।
सड़कों पर निराश्रित मवेशी छोड़ने वाले पशुपालक आएंगे कार्रवाई के दायरे में
टेग से की जाएगी पशुपालकों की पहचान
जिले में सड़कों पर निराश्रित रूप से मवेशी छोड़ने वाले पशुपालक अब कार्रवाई के दायरे में आएंगे। पशुओं के पालकों की पहचान इन पर लगे टेग से की जाएगी। ऐसे पशुपालकों के विरूद्ध थाने में प्रकरण भी दर्ज कराये जा सकेंगे।
सोमवार को आयोजित समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने सड़कों पर बड़ी संख्या में निराश्रित विचरण कर रही मवेशी पर चिंता व्यक्त की।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि ऐसी मवेशी को तत्काल मुख्य मार्गों से हटाया जाए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय एवं सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी श्री संजीव नागू, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल, जिला पंचायत के प्रभारी सीईओ श्री प्रवीण इवने सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
