सिनर्जी संस्थान द्वारा युवालय कार्यक्रम के अंतर्गत युवा नेतृत्व महोत्सव का हुआ आयोजन

हंडिया। सिनर्जी संस्थान द्वारा युवालय कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य युवा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े युवाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

1000110517
सिनर्जी संस्थान द्वारा युवालय कार्यक्रम के अंतर्गत युवा नेतृत्व महोत्सव का हुआ आयोजन 7


कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। युवाओं ने नृत्य, नाटक, कविता और कहानियों के माध्यम से समाज में जेंडर समानता,न्याय, स्वतंत्रता,स्वास्थ्य, शिक्षा और युवाओं की चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

मीनाक्षी द्वारा “बन ठन चली में तो‘ गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया, वहीं शिवानी उइके ने इंदौर इंटर्नशिप का अनुभव साझा करते हुए लड़कियों की लीडरशिप व सुरक्षा पर चर्चा की। नंदनी ने अपने सपनों और चुनौतियों को साझा किया और बताया कि लड़कियां भी किसी से कम नहीं हैं।

1000110518
सिनर्जी संस्थान द्वारा युवालय कार्यक्रम के अंतर्गत युवा नेतृत्व महोत्सव का हुआ आयोजन 8


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संतुलित आहार, अनुशासन, व्यायाम और बीमारी की रोकथाम पर मार्गदर्शन दिया। पुलिस विभाग से देवकरण सर ने अपनी बेटी की सफलता की प्रेरणादायक कहानी साझा की, मुंबई से आए इंटर्न साथियों ने समाज के लिए काम करने का अनुभव साझा किया।


कार्यक्रम में आदिवासी परिधानों में लोकनृत्य, प्रेरणादायक कहानियाँ और युवाओं के एक्शन प्रोजेक्ट की प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण बटोरा। एक्सपोजर, इंटर्नशिप और वॉलेंटियर युवाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

1000110519
सिनर्जी संस्थान द्वारा युवालय कार्यक्रम के अंतर्गत युवा नेतृत्व महोत्सव का हुआ आयोजन 9


सिनर्जी संस्थान के विष्णु जी ने युवालय की भूमिका और उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि “युवालय युवाओं को अपने करियर, समाज और जीवन के प्रति स्पष्ट समझ और दिशा देता है।”


अंत में सभी अतिथियों, स्टेकहोल्डर और युवाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सामूहिक नृत्य और ग्रुप फोटो के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

1000110520
सिनर्जी संस्थान द्वारा युवालय कार्यक्रम के अंतर्गत युवा नेतृत्व महोत्सव का हुआ आयोजन 10


यह युवा महोत्सव न केवल सांस्कृतिक और सामाजिक सरोकारों का संगम रहा, बल्कि इसने साबित किया कि युवा ही भविष्य की असली ताकत हैं।

युवाओं की कहानियों और उत्साह से सजा युवा महोत्सव

आज दिनांक 24 सितम्बर को सिनर्जी संस्थान के युवालय प्रोग्राम हंडिया सेंटर के अंतर्गत हंडिया शिव आश्रम में भव्य युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक युवा, पालकगण, समुदायजन एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, पालक एवं समुदाय के प्रतिनिधि और अन्य सभी स्टेकहोल्डर्स भी शामिल हुए।

1000110521
सिनर्जी संस्थान द्वारा युवालय कार्यक्रम के अंतर्गत युवा नेतृत्व महोत्सव का हुआ आयोजन 11

कार्यक्रम का शुभारंभ जनगीत और स्वागत नृत्य से हुआ। इसके बाद अतिथियों का पुष्पमाला और संविधान की उद्देशिका भेंट कर सम्मान किया गया। डॉ. शैलजा महाजन (चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, हंडिया) और श्री अजय उपाध्याय (खंड प्रशिक्षक) ने युवाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी प्रेरक संदेश दिए।

सिनर्जी संस्थान के संस्थापक श्री विष्णु जायसवाल सर ने संस्थान की कार्ययात्रा और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी और युवाओं को सामाजिक बदलाव में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
थाना हंडिया के सहायक उप निरीक्षक (ASI) श्री देवकरण उईके ने अपनी बेटी के डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन की प्रेरणादायक कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी बेटी ने निरंतर परिश्रम और लगन से पढ़ाई की और आज इस पद पर पहुँच गई। उनके शब्दों ने युवाओं को शिक्षा, मेहनत और आत्म-विश्वास के महत्व पर गहराई से प्रेरित किया।

अतिथियों और इंटर्नशिप के लिए आए साथियों को तैयार गैलरी का भ्रमण कराई गई। इस गैलरी में युवाओं की एक साल की यात्रा प्रदर्शित थी। इसमें अलग-अलग गतिविधियों के फोटो, पोस्टर और प्रोजेक्ट झलकियाँ शामिल थीं, जो युवाओं के एक्स्पोज़र, इंटर्नशिप, सामाजिक गतिविधियों और बदलाव की कहानियों को दर्शाती थीं। गैलरी विजिट के माध्यम से अतिथियों और इंटर्नशिप साथी पूरी युवालय यात्रा को समझ पाए।

युवाओं ने मंच पर अपनी बदलाव की कहानियाँ साझा कीं अपने गांव और समुदाय में किए गए बदलाव और खुद में आए परिवर्तन की कहानियाँ साझा कीं। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने गांव के मुद्दों पर कार्य किया, बदलाव लाया और स्वयं में व्यक्तिगत विकास किया। इसके साथ ही आदिवासी और समूह नृत्य ने महोत्सव को जीवंत और रंगीन बनाकैसे उन्होंने चुनौतियों का सामना कर सफलता हासिल की। इसके साथ ही आदिवासी और समूह नृत्य ने महोत्सव को और भी जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी युवा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। अंत में सभी अतिथियों, युवाओं और पालकों ने सामूहिक ग्रुप फोटो खिंचवाई और समूह नृत्य के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विशेष रूप से उपस्थित अतिथि

डॉ. शैलजा महाजन, श्री विष्णु जायसवाल, श्री अजय उपाध्याय, डॉ. फ़ज़ल ख़ान, ANM पार्वती सिंह, सुश्री इंदु सरवरे, श्री देवकरण उईके, श्री विजेंद्र तोमर, श्री रामचरण शिंदे, श्री शिवशंकर राय, सुश्री संध्या चंदेल, सुश्री रजनी, श्रीमती अनुसूया दामादे , पत्रकार श्री मिथिलेश विश्वकर्मा, श्री बलवीर खत्री, श्री सुमित खत्री, श्री कमलेश सराठे और श्री प्रहलाद खत्री।

Leave a Comment