रहटगांव एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बना अव्यवस्था और मानसिक पीड़ा का परिवेश

आज जनसुनवाई मे रहटगांव एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के बच्चों के द्वारा शिकायत करते हुए कहा गया कि विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाऐ हमारे मानसिक शारीरिक विकास में बाधा उत्पन्न कर रही हैं! हमें विद्यालय के द्वारा जो भोजन उपलब्ध कराया जाता है!

1000144127
रहटगांव एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बना अव्यवस्था और मानसिक पीड़ा का परिवेश 5

उस भोजन मे इल्लियाँ निकलती है! तथा खाने में जो रोटियां दी जाती है, वह या तो वह कच्ची होती है,या जली हुई होती है! जिन्हें हमें मजबूरी में खाना पड़ता है!जिसका हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है! बच्चों ने शिकायत करते हुए बताया की विद्यालय में खाना दिया जाता है वह गंदगी बदबू का भंडार है!

1000144125
रहटगांव एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बना अव्यवस्था और मानसिक पीड़ा का परिवेश 6

उस भोजन को करने से हमारे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है!आए दिन दूषित भोजन करने से पेट स्वास्थ संबंधित समस्याएं आती है! बच्चों के द्वारा बताया गया कि उन्हें शासन के द्वारा जो साथ सामग्री उपलब्ध कराई जाती है!

देखिए वीडियो में

वह भी एक समय में सभी बच्चों को नहीं दी जाती, यू कहे आधे बच्चों क़ो सामग्री दी जाती है! बाकि आधे बच्चों क़ो सामग्री उपलब्ध नही कराई जाती है!

1000144126
रहटगांव एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बना अव्यवस्था और मानसिक पीड़ा का परिवेश 7

तथा आदिवासी बच्चों के साथ भेदभाव किया जाता है! जिससे हमारे मानसिक विकास पर प्रभाव पढ़ रहा है!प्राचार्य के द्वारा बच्चों को किसी अधिकारी या पत्रकार आदी के संपर्क मे ना आने लिए दबाव बनाया जाता है! ताकि विद्यालय में हो रही असुविधा बाहर ना जा सके!और बच्चों के जीवन के साथ यूं ही खिलवाड़ होता रहे!

बच्चों के द्वारा मांग की गई है कि उनकी समस्याओं का जल्द ही निराकरण किया जाए! ताकि बच्चों के स्वास्थ्य मानसिक स्थिति आदि में सुधार हो सके!

Leave a Comment