खिरकिया मंडी में व्यापारियों के द्वारा किसानों से खरीदी गई सोयाबीन और मक्का मंडी प्रांगण में इस तरह से फैला दिया गया है,कि किसानों को अपने ट्रैक्टर ट्राली आदि वाहनों को फसलों के ऊपर से ही निकलना पड़ रहा है!

तथा इस फसलों पर मोटरसाइकिल जैसे वहां भी निकालते हैं! जो की फिसल सकते हैं जो किसी दुर्घटना का कारण बन सकता है!मंडी प्रांगण में व्यापारियों के द्वारा खरीदी होने के बाद फसलों को अपने गोदाम पर नही लेकर गए!

खिरकिया मंडी प्रांगण में देखा जाए, तो वैसे ही जगह कम है!इसके बाद भी व्यापारियों के द्वारा अपनी फसलों को वहां पर फैला दिया गया है! उन्हें अपने वाहनों को निकालने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है
