42 ,लाख की बनीं गौशाला बंद पड़ी… !और गाय माता सड़कों पर विचरण कर रही है।

हरदा।ग्राम पंचायत -पटाल्दा, जनपद पंचायत खिरकिया ने 2020 में 42 लाख रुपए की लागत से गौशाला का निर्माण कार्य शुरू किया था।

मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार थी, तब राशि स्वीकृत की थी,लगभग 1 साल में निर्माण कार्य पूर्ण हुआ।इसके बाद किसी ने भी उस गौशाला की सुध नहीं ली आज भी बंद पड़ी है, निर्माण होने के बाद रखरखाव के अभाव में खंडहर हो रही है।

गाय माता सड़कों पर विचरण कर रही है,और सरकारी बजट से बनाई गई गौशाला खंडहर हो रही है।

यह कैसा मैनेजमेंट…?

यहां दो सवाल में मां महत्वपूर्ण है…!

कलेक्टर के साप्ताहिक दौरे ग्रामीण क्षेत्र के तय होते हैं…!

जब से सिद्धार्थ जैन आए हैं, तब से इस क्षेत्र में का दौरा हुआ है या नहीं हुआ…?

अगर दौरा हुआ है, तो उन्होंने आज तक इस गौशाला को शुरू करवाने पर ध्यान क्यो नहीं दिया..!

मामला जिला पंचायत के अधीन भी आता है, इसलिए जिला पंचायत सीईओ की जिम्मेदारी भी बनती है,मसलें को देखें..?

यह क्षेत्र जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह के सिराली क्षेत्र के अंतर्गत आता है..!ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करने के लिए सरकार ने उनको गाड़ी उपलब्ध कराई है, सरकारी खर्चे पर …!

और वेतन भी सरकार देती है..!जिला पंचायत अध्यक्ष आज तक उन्हीं के क्षेत्र में इस गौशाला को शुरू नहीं करवा पाए…!

तब सरकारी खर्चे पर मिलने वाले चार पहिया स्कॉर्पियो वाहन का क्या उपयोग रह गया.?गजेंद्र शाह उनके अपने क्षेत्र में काम नहीं कर रहे हैं, तब जिले के दूसरे क्षेत्र के लिए क्या उम्मीद की जा सकती है…?

गौशाला निर्माण खिरकिया जनपद पंचायत ने किया है !जिला पंचायत के अधीन आता है! और जिला पंचायत अध्यक्ष निष्क्रिय है।तब उनको दिए जाने वाले सरकारी खर्च…पर सवाल पूछना.. हम सब का हक बनता है।

Leave a Comment