सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, दिया बड़ा फैसला, फैसले पर प्रशासन दोनों पक्षों के साथ कर रहा बैठक… जानें क्या है वजह?
धार। भोजशाला में भारी पुलिस बल तैनात है, सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है।नौ साल बाद आज 23 जनवरी को वसंत पंचमी शुक्रवार के दिन पड़ रही है। केंद्रीय पुरातत्व विभाग (ASI) के अधीन भोजशाला में वाग्देवी की आराधना और जुमे की नमाज एक साथ होने हैं। लेकिन इससे पहले ही यहां हालात एक बार फिर संवेदनशील हो गए।
उत्सव समिति ने जहां वसंत पंचमी पर पूरे दिन अखंड पूजा का आह्वान करने का संकल्प लिया था। वहीं मुस्लिम समाज ने सांकेतिक नमाज अदा करने की बात कही। मामले को तूल पकड़ता देख प्रशासन अलर्ट मोड में आया और धार का भोजशाला को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया।
मामले को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।बता दें कि दिनभर पूजा की अनुमति के लिए हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस पहले से ही सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुका था। वहीं मुस्लिम समाज भी शीर्ष कोर्ट पहुंचा था। कोर्ट में आज गुरुवार को मामले में सुनवाई की गई।
दोनों पक्षों और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया।यहां पढ़ें कोर्ट का पूरा फैसलावसंत पंचमी उत्सव और जुमा की नमाज पर ये विवाद आज का नहीं बरसों पुराना है।
लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने एसआई के आदेश को ही यथावत रखा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक आज 23 जनवरी को हिंदू वसंतपूजा कर सकेंगे। लेकिन 1-3 बजे तक नमाज पढ़ने का समय रहेगा।
