देवास जिला कलेक्टर तथा ऐसपी का स्थानातरण नेहा मीना कलेक्टर तथा आदित्य मिश्रा नये ऐसपी होगे,तीन आबकारी अधिकारी भी निलंबित।

विनोद भूतडा रिपोर्टर देवास

देवास जिले के विंजाना चंदाना मे जहरिली शराब से हुई कई व्यक्तियो की मौत के बाद कांग्रेस ने अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था उसके बाद म प्र सरकार द्वारा जिला कलेकटर ऋतु राज सिंह तथा पुलिस अधीक्षक पुनित गेहलोत का यहा से स्थानांतरण किया गया है ।

यहां नवीन कलेक्टर के रूप मे नेहा मीना तथा पुलिस अधीक्षक ( ऐसपी ) के रूप मे आदित्य मिश्रा की नियुक्ति की गयी है ।

वही आबकारी अधिकारी बसंती ठाकुर सहित तीन अधिकारी निलंबित किये गये है देवास जिले की सीमा मे खातेगांव कन्नौद बागली हाटपीपल्या सतवास सोनकच्छ टोकखुर्द मे जगह जगह ग्रामीण और नगरिय क्षेत्र मे अवैध शराब का कारोबार चल रहा है डायरी देकर गली गली मे शराब बेची जा रही है स्थिति विकट हो चुकी हैनव नियुक्त अधिकारियो से जनता को काफी आशाये है ।

ज्ञात रहे कुछ दिन पहले केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी तिर्थ नगरी नेमावर मे शराब बीक्री पर सख्त कार्यवाही करने की बात ऐसपी से कह चुके थे।

Leave a Comment