कन्नौद रिपोर्टर विनोद भूतडा
कन्नौद मे दुर्गावाहिनी मातृशक्ति द्वारा विशाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा एवं भव्य स्वागत कर मातृशक्ति का उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन लाइब्रेरी परिसर में किया गया, जिसमें संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाजापुर विभाग के संगठन मंत्री मोहन राठौर उपस्थित रहे।
वहीं विभाग संयोजिका अंजना राजावत, विभाग सह संयोजक चन्द्रशेखर विश्नोई, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नितिन राव, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती बीना यादव, दुर्गा वाहिनी प्रमुख पदाधिकारी मयूरी बिंजवा प्रखंड राजश्री शर्मा, प्रज्ञा पाटिल स्नेह लता , आशा मालवीया ,हीरामणि बिंजवा प्रखण्ड सह संयोजिका,सहित अनेक पदाधिकारी मंचासीन रहे।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती अलका यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने मातृशक्ति की भूमिका एवं संगठनात्मक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर जिला मंत्री रोहित दुबे,, जिला कोषाध्यक्ष राकेश जोशी, मनोज मानधनिया जितेन्द्र सोलंकी पवन देवड़ा, रोहित झाझोट, नितिन चौहान,राहुल टांडी जिल,गब्बर परमार, राहुल लोगरे, पपिन बानीवाल रवि ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन अवनी भावसार ने किया। नगर में पथ संचलन के दौरान जगह-जगह हुए भव्य स्वागत से कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
