अवैध हॉस्पिटल तथा डॉक्टर पर कार्यवाही शायद किसी हादसे के बाद होगी लगातार शिकायते होने पर भी ध्यान नही दे रहा स्वास्थ्य विभाग देवास।

रिपोर्टर कन्नौद विनोद भूतडा

जिस तरह अवैध शराब के मामले मे प्रशासन ने ध्यान नही दिया और यहां कई लोग मौत के शिकार हो गये उसी प्रकार अवैध फर्जी हास्पीटल तथा डाक्टर के मामले मे कार्यवाही नही की जा रही है ।

क्या किसी हादसे का इंतजार हैयह कहना है देवास जिले के ग्रामीण क्षेत्र मे निवास करने वाले रहवासियो का उन्होंने बताया कि देवास जिले के खातेगांव कन्नौद संदलपुर कुसमान्या पानीगांव सतवास कांटाफोड लोहारदा बाइ जगवाडा सहित कई गांवो मे फर्जी डाक्टर अपना हास्पीटल खोलकर इलाज के नाम पर मरीजो की जान से खिलवाड कर रहे है ।

गरीब मरीजो को अनाप शनाप पैसा लेकर इंजेक्शन बाटल लगाने के साथ दवाइया भी दे रहे है यह दवाई खुद देते है बाजार मे मिलने वाली दवाई लिखते नही हैइनके हास्पीटल मे जांच मे पूर्व मे नशीली तथा एकसपायर दवाइयां का स्टोक भी मिल चुका है इसके अलावा यह दस फिट के कमरे मे जांच करके वही बाटल इंजेक्शन लगाते है ।

कई बार इनके गलत इलाज से मरीज की मौत होने बीमारी बढने की घटनाये हो चुकी है लेकिन प्रशासन कई बार शिकायत करने के बाद भी ध्यान नही दे वहा है जिस प्रकार अवैध शराब के धंधे को बार बार ध्यान दिलाने पर भी नही रोका और यह घटना हो गयी उसी प्रकार यदि इन फर्जी हास्पीटल पर कार्यवाही नही की गयी तो ऐसी गंभीर घटनाए हो सकती है ।

नवनियुक्त कलेक्टर नेहा मीणा से निवेदन है कि बह फर्जी डाक्टर तथा हास्पीटल पर नियमा नुसार जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश देवे।

Leave a Comment