खातेगांव में नगर निरिक्षक पर शराब से भरा का ट्रक चढाया .अवैध शराब ले जा रहे वाहन को रोकने के प्रयास मे नगर निरिक्षक की मौत ।

कन्नौद देवास रिपोर्टर विनोद भूतडा

अवैध शराब की चेकिंग के दौरान खातेगांव नगर निरिक्ष दिलीप पुरी की मौत, ट्रक की चपेट में आए थाना प्रभारी; (नगर निरिक्षक ) टिमरनी से शराब सप्लाई का संदेह,/-

अवैध शराब तस्करी रोकने निकले खातेगांव थाना प्रभारी (नगर निरीक्षक ) दिलीप पुरी की खातेगांव नेमावर रोड पर पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ।

पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा तथा कई वरिष्ठ अधिकारी खातेगांव पहुचे तथा घटना पर सुक्ष्मता से जांच की जा रही है ।

जिस ट्रक से पूरी की मौत हुई है उसमे 298 पेटी शराब पायी गयी तथा घटना के बाद ड्रायवर मौके से फरार हो गया।

नगर निरीक्षक पुरी का शव हास्पीटल मे पोस्टमार्टम के बाद कानूनी प्रक्रियाए पूर्ण कर पूरी के निवास स्थान स्थान धार जिले के राजोद भेजा गया वही अंतिम संस्कार होगा कन्नौद थाना परिसर मे उनके शव पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की गयी वही इस घटना के बाद आम जनता का कहना है कि प्रदेश मे कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी नही है अवैध कारोबार करने वालो मे कानून का भय नही है जब नगर निरिक्षक के साथ ऐसा हो सकता है तो आम जनता कहा सुरक्षित है ।

मामले मे सी आई डी जांच कर दोषियो पर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिये ।

प्रायः पत्रकारो व्दारा अवैध कारोबार पर समाचार पत्रो तथा मोबाइल के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया जाता है तो उस पर ध्यान नही दिया जाता है ।

बल्कि पत्रकार को प्रताडित किया जाता है .सूत्रों के अनुसार, शराब की सप्लाई टिमरनी से होने की आशंका है। इस मामले में जांच की जा रही है — नगर निरीक्षक की मौत महज हादसा थी या शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई को कुचलने की साजिश? पुलिस जांच में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Leave a Comment