हरदा।शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अबगांव कला, जिला हरदा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत प्रवेश उत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशित विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, साथ ही कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक के उन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
जिन्होंने वार्षिक परीक्षा परिणाम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।
नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भी तिलक लगाकर स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर ग्राम के सरपंच श्री धन्नालाल, श्री राजा पटेल एवं श्री संतोष निगवाल (सचिव) विशेष रूप से उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संबोधन देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की ।
कार्यक्रम में एम.आर.सी. श्रीमती मुक्ति गुहा, जनशिक्षक श्रीमती इंदिरा गीते, विद्यालय के प्राचार्य श्री अजय कुमार पाराशर , प्रधान पाठक, श्रीमती छाया राठौर, श्रीमती विनीता श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को नई पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया गया, जिससे वे अपने नए सत्र की शुरुआत उत्साह के साथ कर सकें। कार्यक्रम के अंत में विशेष भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार मालवीय द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन श्रीमती स्वाति सोदावत ने किया।
समारोह भारतीय हारने सारिका शर्मा, गौरी शंकर भैसारे, श्यामा त्रिवेदी, संजय सोनारे,पूजा शर्मा आरती जोशी, प्रशंसा साकेरिया, देवेंद्र बरपेट श्यामू पवार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर प्रगति एवं सफलता की शुभकामनाएं दीं।
