आदिवासी समुदाय के द्वारा निकाली गई जन आक्रोश रैली सौपा ज्ञापन

हरदा जिले के वन ग्रामों से एक अनोखा मामला सामने आया है जहां पर चंद्रशेखर आजाद वन्य जीव संरक्षण उद्यान के नाम पर वनग्राम में निवास कर रहे!करीब 8 गांव के लोगों को पलायन करने के लिए सरकार के द्वारा बाध्य किया जा रहा है!

1000091315
आदिवासी समुदाय के द्वारा निकाली गई जन आक्रोश रैली सौपा ज्ञापन 7

बीते दिन वन ग्राम के लोगों के द्वारा हरदा के परशुराम चौक पर आदिवासी समाज की द्वारा बैठक की गई! इस बैठक में वन ग्राम के करीब 2000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया!तथा वन्य जीव संरक्षण के नाम पर वन गांव के आदिवासियों को पलायन करने के लिए बाध्य करने हेतु विरोध जताया उन्होंने बताया कि यदि चंद्रशेखर आजाद वन्य जीव अभ्यारण बनाया जाता है,

1000091317
आदिवासी समुदाय के द्वारा निकाली गई जन आक्रोश रैली सौपा ज्ञापन 8

तो उन्हें उनके गांव से पलायन करना पड़ेगा! तथा साथ ही उन्होंने बताया मोरल गंजाल परियोजना के नाम पर भी वन ग्राम के लोगों को पलायन करने के लिए बाध्य किया जा रहा है!उन्हें यह प्रलोभन दिया जा रहा है,कि इन परियोजनाओं के द्वारा उन्हें लाभ मिलेगा!तथा उन्हें आजीविका का सहारा मिल सकता है!

1000091314
आदिवासी समुदाय के द्वारा निकाली गई जन आक्रोश रैली सौपा ज्ञापन 9

परंतु वन ग्राम के लोगों के द्वारा बताया गया!कि यदि यह परियोजनाएं आती है, तो उन्हें उनके गांव से पलायन करना पड़ेगा!जो की उन्हें मंजूर नहीं है बैठक के बाद आदिवासी समाज के लोगों के द्वारा परशुराम चौक से लेकर कलेक्ट्रेट तक पैदल आंदोलन निकल गया! तथा चंद्रशेखर वन्य जीव अभ्यारण तथा मोरल गंजाल परियोजना के विरोध में आदिवासियों के द्वारा नारे लगाए गए!

1000091316
आदिवासी समुदाय के द्वारा निकाली गई जन आक्रोश रैली सौपा ज्ञापन 10

तथा कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर उन्होंने शिकायत करते हुए कहा कि शासन के द्वारा चंद्रशेखर आजाद वन्य जीव अभ्यारण तथा मोरल गंजाल परियोजना के नाम पर आदिवासी लोगों को पहला फुसला कर उन्हें अपने वन ग्रामों से पलायन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है!

1000091313
आदिवासी समुदाय के द्वारा निकाली गई जन आक्रोश रैली सौपा ज्ञापन 11

उन्होंने यह भी शिकायत की दो गांव के लोगों को पहला फुसला कर बिना उनकी सहमति के उन्हें गांव से पलायन करने हेतु सहमति पत्र पर लिख दिया गया है!कि वह अपने गांव से पलायन करने हेतु सहमत है!तथा वन्य जीव अभ्यारण के नाम पर 8 गांव के आदिवासियों को गांव से पलायन करने हेतु कहा गया है और मोरल गंजाल परियोजना के नाम पर उन्हें कहा गया है,

देखिए सत्यनारायण सुचार जयस जिलाध्यक्ष ने क्या कहा वीडियो मे

कि इस परियोजना के द्वारा उन्हें रोजगार मिलेगा!परंतु उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा कि इस परियोजना का लाभ हमें ककैसे मिल सकता है!जब इस परियोजना के द्वारा हमें उसे क्षेत्र से ही पलायन करना पड़ेगा! जिस क्षेत्र में यह परियोजना बनाई जा रही है!यह सरकार के द्वारा आदिवासियों को धोखे से उस क्षेत्र से हटाने की कार्यवाही की जा रही है!

देखिए वीडियो मे

आदिवासी समाज के लोगों के द्वारा कहा गया है कि यदि सरकार के द्वारा इन योजनाओं को लागू किया जाता है! तो जिन भी 1 ग्राम के आदिवासी समाज के लोगों को अपने ग्रामों से पलायन करके जाना पड़ेगा!तथा वह जितनी जमीन रखवा या पट्टा पलायन के वक्त गांव में छोड़कर जाएंगे!

धनसिंह भलावी ने क्या कहा देखिए वीडियो मे

उसकी पूर्ति के लिए सरकार के द्वारा उन्हें उतनी ही जगह अन्य क्षेत्र में प्रदान की जाए!तथा पक्के आवास, और भी मूलभूत सुविधाएं सड़क,शिक्षा, अस्पताल आदि व्यवस्थाएं प्रदान की जाए!ताकि वह अपनी आजीविका चला सके! यदि सरकार के द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है, तो वह अपने गांव को छोड़कर नहीं जाएंगे

धनसिंह भल्लवी ने सरकार पर लगाए आरोप देखिए वीडियो मे

साथ यह भी कहा गया कि यदि हरदा कलेक्ट्रेट से उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह भोपाल के लिए कूच करेंगे! और यहां पर भी उनकी शिकायत नहीं हुई तो वह दिल्ली के लिए कुच करेंगे!

देखिए वीडियो मे

समय पर वन ग्राम के लोगों के द्वारा सरकार की इन योजनाओं के प्रति आक्रोश देखा गया! तथा यह भी कहा गया की सरकार की योजनाओं मे सिर्फ आदिवासी या वन ग्राम के लोगो को ही क्यों पलायन के लिए मजबूर किया जाता है ! जब तक इन योजनाओं को रद्द नहीं किया जायेगा या हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा!

Leave a Comment