अनिल मालवीय पत्रकार सिराली
हरदा जिले कि तहसील सिराली के /मालापुर मे आगामी दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समाजसेवी शंभू सोमानी ने विशेष पहल की। लगातार बारिश से मंदिर तक जाने वाले रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

समाजसेवी शंभू भैया ने सभी पार्षदों के सहयोग से रास्ते को समतल करने की व्यवस्था की। तुरंत ही एक डंपर गिट्टी-चूरी मंगवाकर मार्ग को दुरुस्त कराया गया, जिससे वाहन और पैदल आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रास्ता सुगम हो गया।दक्षिण मुखी बजरंग मंदिर का निर्माण परम संत अकेलानंद जी बाबा के मार्गदर्शन में हुआ था।

मंदिर निर्माण के समय एक भव्य यज्ञ का आयोजन किया गया था, जिसके बाद बाबा ने भगवान बजरंगबली की दक्षिण मुखी मूर्ति की प्रतिष्ठा की थी। यह मंदिर कई दशकों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है।आज भी सिराली एवं आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं।
हाल के वर्षों में मंदिर परिसर में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं — मंदिर का कलश, तीन सेट निर्माण और चारों ओर सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है।इस बार दानदाता सोमानी के द्वारा डंपर चूरी की व्यवस्था कराई गई है,
ताकि दशहरा पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वे सहजता से भगवान दक्षिण मुखी हनुमान जी के दर्शन कर सकें।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि भोला शंकर कुशवाहा, पार्षद मेराज जी, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र मालवीय, पार्षद प्रतिनिधि पंकज गुप्ता, पार्षद कालूराम सेजकर (रामपुरा) सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
