हैंडपंप खराब रहने से पानी के लिए दिक्कत

मोहन नागले स्वराज न्यूज़ हरदा। गर्मी शुरू होते ही पानी की समस्याओं को लेकर शिकायतें सामने आने लगी है। ग्राम अबगांव कला बस स्टैंड बायपास स्थित हैंडपंप, मरम्मत के अभाव में लगभग एक माह से खराब पड़ा हुआ है जिससे ग्राम वासियों को काफी समस्या हो।रहीं है।

हैंडपंप सुधार नहीं होने से ग्राम वासियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गर्मी शुरू होने के साथ-साथ चैत्र नवरात्र व रमजान का महीना चल रहा है। ऐसे में हैंडपंप के खराब हो जाने तथा पानी की किल्लत से ग्राम वासियों को अनेक प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जिसे लेकर कई बार सरपंच से ग्रामीणों के द्वारा मरम्मत कराए जाने कहा गया तो वही पंचायत की ओर से हैंडपंप का मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति करते दिखाईं दिए।

हैंड पंप का सुधार कार्य नहीं होने से पानी की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंप सुधार कार्य जल्द से जल्द की जाएं ताकि पानी की समस्या से ग्रामीणों को निजात मिल सके।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम