हरदा 20 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर हरदा जिले के विभिन्न मार्गाे पर विशेष चेकिंग अभियान आयोजित कर वाहनो को चेक किया जा रहा है।

जिला परिवहन अधिकारी श्री राकेश अहाके ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान बकाया कर, बिना पंजीयन,
अस्पष्ट रूप से पंजीयन क्रमांक अंकित होने, बिना बीमा, बिना पीयूसी, बिना फिटनेस और बिना परमिट के संचालित यात्री बस, स्कूल बस, ऑटो रिक्शा एवं लोडिंग वाहन, डम्पर वाहनो की चेंकिग की जा रही है।

इसी क्रम में यात्रियों से अधिक किराया वसूल करने पर लाहिया एवं यादव बस ट्रेवल्स की बसों पर चालानी कार्यवाही की गई।
चेकिंग के दौरान मोटरयान अधिनियमों का उल्लंघन करने पर 5500 रूपये शमन शुल्क वसूल किया गया। इस दौरान वाहन चालको को नियमों का पालन करते हुए वाहन संचालन की हिदायत दी गई।
