हंडिया। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अग्रवाल समाज हंडिया एवं नेमावर के अग्र बंधुओं के साथ महाराजाधिराज महाराज श्री अग्रसेन की जयंती हंडिया वसुंधरा सेवा आश्रम में बड़े ही उत्साह उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर सभी युवाओं एवं पुरुषों व महिलाओं द्वारा भगवान श्री अग्रसेन महाराज एवं कुलदेवी माता श्रीलक्ष्मी का पूजन अभिषेक एवं आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।
पंडित प्रदीप गीते द्वारा पूजन अभिषेक कराया गया, सभी अग्र बंधुओं ने समाज हित में कई आवश्यक निर्णय लिए।

अग्रवाल महिला मंडल द्वारा गरबा नृत्य खेला गया, तत्पश्चात सभी अग्र बंधुओ द्वारा सहभोज लिया गया।
इस अवसर पर समाज के सभी प्रबुद्ध एवं गणमान्य अग्रबंधु शामिल हुए जिसमें हंडिया से श्री अरुण अग्रवाल श्री ओम प्रकाश अग्रवाल श्री राजेश अग्रवाल सोमिल अग्रवाल अमन अग्रवाल दिलीप अग्रवाल मुकेश अग्रवाल, संस्कार अग्रवाल नेमावर से विष्णु प्रसाद अग्रवाल जयंत अग्रवाल गोपाल अग्रवाल नितिन अग्रवाल अजय अग्रवाल सहित सभी अग्रबंधु शामिल हुए ।
