ग्राम भवरदी मॉल में अंतराष्ट्रीय कृषक महिला दिवस का आयोजन।

संवाददाता अनिल मालवीय

हरदा । जिले से कृषि विज्ञान केंद्र हरदा द्वारा आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत),संकुल खिरकिया के साथ मिलकर गुरुवार को जनपद पंचायत खिरकिया के ग्राम भवरदी मॉल में अंतराष्ट्रीय कृषक महिला दिवस का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में लगभग 250 कृषक एवं कृषक महिलाएं शामिल हुई।

इस दौरान कृषक महिलाओ को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु घरेलू स्तर पर तैयार की जाने वाली विभिन्न सामग्री जैसे हवनकंडा,गुलकंद,गेहूं से बायोडिग्रेडेबल स्ट्रा, लू हेतु स्थानीय उपचार, उपलब्ध सामग्री से उत्पाद तैयार आदि के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष रानूपटेल ,कृषि विस्तार अधिकारी शिवनारायण गुर्जर,संजय गौर, महिला एवं बाल विकास विभाग से सरिता सरयाम, आयुषी उपाध्यायजनपद सदस्य तेजल उइके,सरपंच रामकलीबाई,पशुपालन विभाग से राहुल, उद्यानिकी विभाग से सुरेशबुंदेला,एकेआरएसपीआई खण्डवा से नीलेश पटेल व अम्बुज जी उपस्थित रहे।

इसके अलावा आगा खान संस्था खिरकिया से श्रीमनमोहन पाली , मनोहर कोगे सीआरपी टीम एवं पशु सखी टीम, सरपंच जूनापानी मोजीराम, सिनर्जी संस्था हरदा से श्रीमती निर्मलाजाट, एवं कृषि विज्ञान केंद्र हरदा से डॉ. संध्या HDO, डॉ. मुकेशकुमार बंकोलिया जी उपस्थित रहे।

इसके अलावा कार्यक्रम में पशुसखीयो व् आंगनबाड़ीकार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई।कार्यक्रम के दौरान कृषक महिलाओ ने आदिवासी नृत्य एवं आदिवासी परंपरागत ज्ञान से परिचय करवाया।

Leave a Comment