भारत और पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा का भ्रमण कर देश के जवानो की दिनचर्या को जाना।

विनोद भूतडा देवास रिपोर्टर

मध्यप्रदेश सरकार का जताया आभार देवास मध्यप्रदेश सरकार की मां तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत प्रदेश के अलग अलग जिलों से विद्यार्थियों के चयन के बाद 11 मार्च को देवास जिले से 18 युवा विद्यार्थियों सहित 120 युवा विद्यार्थियों का चयन हुआ। उन्हें राजस्थान के निकट भारत पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा तनोट माता मंदिर, लोंगेवाला बॉर्डर का भ्रमण करवाया गया। जहां उन्हें सैनिकों की दिनचर्या एवं सैनिको के साहस और वीरता से जुड़ी जानकारी दी गई।

कन्नौद ब्लॉक समन्वयक कमल सोलंकी के नेतृत्व में जिला देवास से प्रियांशु भतवाल,जीवन गेहलोत,आदित्य श्रीवास्तव,गौतम सेन ,नमन सेन,अनन्त यादव,प्रमोद करवरिया ,अंकित नवरंग ,निलेश फुलेरिया,चित्रांश दाधिच,आदित्य राज सिंह सिसोदिया,मौसम उपाडिया,आयुष यादव,आज़ाद मोरे,अरविंद अम्बोदिया,बलराम यादव,अभिषेक,विकास कटारिया सहित शाजापुर, बड़वानी,अलीराजपुर के 120 विद्यार्थी युवा मौजूद रहे।

सोलंकी एवं साथियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें बहुत प्रसन्नता हो रही है कि वे इस योजना के माध्यम से देश के जवानो की देश भक्ति को समझ पाए है उनके त्याग और समर्पण से सभी देशवासी चौन की नींद सोते हैं। योजना के दौरान चयनित सभी विद्यार्थियों ने मध्य प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है .

Leave a Comment