अर्जुन जिंदगी से हारा डॉ काटकर पर गलत इलाज का आरोप

यही बात किसी अन्य वर्ग ने के व्यक्ति ने  कही होती तो क्या देशभर में व्यापक आंदोलन नहीं हो जाते।  और त्वरित कार्रवाई कर,  एफआईआर दर्ज कर प्रशासन वाहवाही नहीं पा लेता।

अब लाख सफाई दी जाए तब भी कोई व्यवस्था अर्जुन को वापिस लाने में सक्षम नहीं  हो सकती है। दिवंगत अर्जुन को न्याय मिलना ही अब उनके लिए सार्थक श्रद्धांजलि होगी।

डॉक्टर काटकर पर लगा था गलत इलाज का आरोप: जिंदगी की जंग हार गया अर्जुन , तीन माह से भोपाल एम्स में चल रहा था इलाज, 15 दिन से कोमा में था युवक , परिवार पर टूटा दुख का पहाड़,!

हरदा। जिले के ग्राम जलोदा निवासी अर्जुन का आज शाम भोपाल एम्स में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया।

मालूम हो कि हरदा के डॉक्टर भरत काटकर ने अर्जुन का अपेंडिक्स का ऑपरेशन किया था।

इलाज में लापरवाही का आरोप परिवार के लोगों ने लगाया था। क्योंकि ऑपरेशन के बाद अर्जुन की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। उसके बाद परिजनों ने डॉक्टर से बातचीत की तो डॉक्टर ने उल्टे परिजन से गाली गलौज की थी। उक्त गाली गलौज का 6 मिनिट का ऑडियो भी वायरल हुआ था।

पीड़ित परिजनों ने हरदा एसपी और जिला कलेक्टर को लिखित शिकायत भी की थी। लेकिन डॉक्टर पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

21 नवंबर को अर्जुन का दूसरी बार भोपाल एम्स में आपरेशन किया। लेकिन वो रिकवर नहीं हुआ।

पिछले 15 दिन से वो कोमा में था। सोमवार शाम को उसका दुखद निधन हो गया।

मृतक के चाचा प्रोफेसर सुनील कुमार ने बताया कि डॉक्टर भरत काटकर की लापरवाही और जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण मेरे घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया।

उन्होंने कहा कि आज हम बाडी को गांव ल रहे है। लेकिन डॉक्टर पर जब तक कार्यवाही नहीं होगी । हम चैन से नहीं बैठेंगे।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम