अतिथि शिक्षको पर गोली चलाने लगाया फ्लेक्स । शिक्षको पर भांजी लाठियां

भोपाल अतिथि शिक्षक अपनी नियमितीकरण की मांगों को लेकर भोपाल के अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। जैसे ही शिक्षक आगे बड़े पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर रोक दिए । शिक्षको ने आरोप लगाए की उन पर लाठी चार्ज की गई एक अतिथि शिक्षक के हाथ और पैर में चोट आई। चोट आई और तीन से चार अतिथि बेहोश तक हो गए यह उन्होंने आरोप लगाया है । और कई अतिथि शिक्षक महिलाएं गर्मी और पुलिस की धक्का मुक्की के कारण बेहोश हो गई। और पुलिस के द्वारा कुछ देर में एक बैनर लगाया गया जिस पर यह लिखा था कि आपका बलवा गैरकानूनी है आप पर गोली चलाई जाएगी । हालांकि कुछ ही देर के बाद यह फ्लेक्स हटा लिया गया और उसके स्थान पर यह लिखा गया कि आपका बलवा गैरकानूनी है आप तीतर बितर हो जाइए । उसके बाद में जीतू पटवारी आए और उन्होंने अतिथि शिक्षकों को संबोधित किया और सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए जीतू पटवारी यह तक का गए कि हमारे सरकार आएगी तो हम अतिथियों को नियमित करेंगे ।इसके बाद भी अतिथियों की सरकार से कोई बातचीत नहीं हो पाई और अतिथि यह बोलकर अभी भी धरने पर बैठे हुए थे ।

Leave a Comment