हंडिया। हरदा-देवास सीमा पर खनिज विभाग की संयुक्त कार्यवाही!
नर्मदा अंचल में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी। ग्राम मनोहरपुरा (हंडिया) और ग्राम तुरनल (खातेगाँव) के बीच चल रहे अवैध रेत उत्खनन को रोकने के लिए देवास और हरदा जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्यवाही की।
संयुक्त कार्यवाही का परिणाम:
✅ 03 पनडुब्बियाँ जब्त।
✅ 02 नाव जब्त ।
✅ भारी मात्रा में अवैध रेत भंडार सीज ।
हरदा प्रभारी खनिज निरीक्षक मनीषा तावड़े एवं देवास खनिज अधिकारी राजकुमार वराठे के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। अवैध उत्खनन के खिलाफ यह जंग जारी रहेगी!
