हरदा जिले के रोडो की ऐसी हालत हो गई है की ना जाने कब क्या हो जाए आज सुबह 9:30 बजे ऐसी ही एक घटना हरदा खिरकिया रोड पर हो गई जहाँ पालसनेर और मसनगांव के बीच गांगला के पास यात्री बस के सामने एक बाइक परिवार आ गया

जिन्हे बचाने के चक्कर मे बस खेत मे जा गुशी गनीमत रही की बस मे बैठे सभी 28,30 यात्रियों मे से किसी को कुछ हुआ नहीं बरना बड़ा हादसा हो सकता था! एक और जहाँ सरकार रोड के लिए बड़े बड़े वादे करती है वही हरदा खिरकिया के रोड की हालत बहुत ख़राब हो चुकी है जिससे आये दिन दुर्घटना होती ही रहती है

! रोड पर इतने बड़े बड़े गड्डे हो चुके है की रोड रोड ना होकर गड्डों मे तावदिल हो गया है बस ड्रायवर का कहना है की ख़राब रोड होने के कारण एक बाइक सवार परिवार बस के सामने गिर गया

जिन्हे बचाने के चक्कर ने बस अनियंत्रित होकर खेत मे जा लगी बस मे किसी को कुछ नहीं हुआ घायलों को अस्पताल पंहुचा दिया गया है तथा बाकी लोगो को अन्य वाहन से भेज दिया गया है
