हरदा जिले में पहली बार 3 बैलजोड़ी एक साथ दौड़ी

हरदा।पहला इनाम देवास जिले के पदम पटेल मगरिया और बद्री सारण कुडगांव की बैलजोड़ी ने जीता*विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता जेवल्या कृषि फार्म फोर लाइन पर आयोजित की गई।

दौड़ प्रेमी विजय जेवल्या ने बताया कि जिसमें पहला इनाम 31000 पदम पटेल गुर्जर मगरिया सतवास और बद्री सारण कुडगांव जिला देवास की बैलजोड़ी ने जीता दूसरा इनाम 21000 रुपए पूनम गीला नीमगांव और राजेश पटेल जामली की बैलजोड़ी ने जीता,तीसरा इनाम11000रुपए बद्रीप्रसाद बेनीवाल जामली की बैलजोड़ी ने जीता,चौथा इनाम7000रुपए पूनम पटेल सालाबेड़ी की बैलजोड़ी ने जीता, प्रतियोगिता में एंट्री फीस ₹2500 रखी गई थी।

जिसमें 37 बैलजोड़ी ने हिस्सा लिया, और हरदा में पहली बार तीन बैलगाड़ी एक साथ दौड़ी ,हमेशा बैलगाड़ी दौड़ में दो गाड़ियां दौड़ती थी, इससे बैलगाड़ी दौड़ में समय भी बचता है और बैलों को कम राउंड दौड़ने पड़ते हैं बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन दौड़ ग्रुप हरदा द्वारा आयोजित किया गया।

एक बुजुर्ग ने आकर समिति को बताया था कि 30 वर्षों पहले भी इस प्रकार एक दौड़ हुई थी जिसमें इनके द्वारा इनाम दिए गए थे

Leave a Comment