हंडिया। शहीद भगत सिंह चौराहे बस स्टेशन पर उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया देस की आजादी का 79 वर्ष ।

हंडिया ग्राम वासी ओर सभी दुकानदारों द्वारा मिलकर हंडिया बस स्टेशन पर स्थित शहीद भगत सिंह चौराहे पर ध्वजारोहण कार्यक्रम रखा गया था।

जिसके मुख्य अतिथि हंडिया थाना प्रभारी मोहदय मानवेन्द्र सिंह भदौरिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने के लिए हंडिया ग्राम के लोगों तथा दुकानदारों में काफी उत्साह देखा गया इस अवसर पर हंडिया थाना का समस्त स्टाफ और ग्रामवासी भगत सिंह चौराहे पर उपस्थित रहे।
