भारतीय किसान संघ जिला कन्नौद द्वारा सैटेलाइट सर्वे के विरोध में ज्ञापन सौपा

कन्नौद से पत्रकार ओम प्रकाश टाँडीकन्नौद

:भारतीय किसान संघ जिला कन्नौद द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कैलाश चंद्र तिलवारी को जाकर ज्ञापन सोपा गया ज्ञापन देते समय जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश टाँडी ने बताया

कि वर्ष 2023. 2024 खरीफ एवं रवि फसल का बीमा सैटेलाइट सर्वे के कारण किसानों को बीमा कि क्लेम दि गयी वह नाम मात्र है, एवं क्षेत्र के अनेक गांवौ में किसानों को बीमा की राशि बिल्कुल भी नहीं मिली है,

Q 1755937740
भारतीय किसान संघ जिला कन्नौद द्वारा सैटेलाइट सर्वे के विरोध में ज्ञापन सौपा 4

जबकि किसानों की फसल पिछले वर्ष वायरस और अतिवृष्टि के कारण पूरी तरह से नष्ट हो गई थी, और कृषि विभाग और राजस्व विभाग के टीम द्वारा अनावरी क्रॉप कटिंग करते समय क्षेत्र के अनेक गांवो में 70 से 80% की नुकसानी का पंचनामा बनाया गया था ,लेकिन उसके बाद भी बीमा के नाम पर किसानों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है,

1000068280
भारतीय किसान संघ जिला कन्नौद द्वारा सैटेलाइट सर्वे के विरोध में ज्ञापन सौपा 5

कुछ गांव में तो ₹50 से लेकर ₹200 एकड़ के हिसाब से बीमा डाला है, इससे ज्यादा तो किसानों ने बीमा की प्रीमियम राशि जमा की थी, हम चाहते हैं कि सैटेलाइट सर्वे तुरंत बंद करके क्राफ्ट कटिंग के हिसाब से किसानों के खाते में बीमा की राशि डाली जाए

, इस दौरान जिला कार्यालय मंत्री लखन सिंह राठौड़, जिला युवा किसान वाहिनी संयोजक भीम सिंह सेंधव, जिला सह. मंत्री सुमेर सिंह दरबार, जिला कोषाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला जैविक प्रमुख डॉ सुनील जलाँद्रै, जिला बीज प्रमुख सुनील गुर्जर, तहसील उपाध्यक्ष मुकेश जाट

, रामदीन पटेल, कैलाश गोलियां, महिला संयोजिका ज्योति वाघमोडे, भारत सिंह सिसोदिया, संतोष परमार, गंभीर जाट, राहुल टाँडी, कालू दरबार, गोविंद शर्मा ,बबलू साहू, सहित अनेक गांव के किसान उपस्थित रहे,

Leave a Comment