वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ हरदा। जिले में अवैध शराब को लेकर भीम आर्मी हरदा ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय हरदा पहुंच कर अवैध शराब बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने हेतु जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
देखें क्या है आवेदन में –
प्रति
कलेक्टर महोदय,
कार्यालय हरदा जिला हरदा
विषय : अवैध शराब बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध हेतु ।
महोदय,
जैसा कि आपको विदित है की हरदा जिले में जोर शोर से अवैध शराब बेची जा रही है। जो घरों से, छोटे छोटे टप से, किराना दुकानों से और ढाबों से बेची जा रही है। जो की गैर कानूनी है। आबकारी अधिकारी की कार्यवाही से हम संतुष्ट नहीं है क्योंकि कुछ शराब पकड़ कर और नाम मात्र की कार्यवाही से अवैध शराब धंधे बढ़ रहे है। गैर कानूनी धंधे करने वाले का हौसला बुलंद होता है ये एक काम चलाऊ कार्यवाही है। हम हरदा जिले में पूर्णतः अवैध शराब बंदी चाहते है। ग्रामीण इलाकों में एक गांव में 3 से 4 जगह शराब बिक्री चल रही है जो कि लोगो के स्वास्थ्य और गांवों की शांति के लिए खतरनाक है। गरीब लोग उस घटिया किस्म की शराब को पीते है और बेमौत मारे जाते है। एक्सीडेंट में बढ़ोतरी का कारण शराब का नशा ही है। परिवार और समाज में बढ़ते झगड़े शराब का ही परिणाम है। गरीब लोगों की जान साथ खुले तौर पर खिलवाड़ किया जा रहा है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। 21 मार्च 2024 को हमने प्रशासन को अवगत करवाया था जिसके बाबजूद हमे ऐसी कोई दुकान नहीं दिखी जो बंद की गई हो।
यदि जल्द ही हरदा जिले के प्रत्येक गांव की अवैध शराब बिक्री बंद नहीं होगी तो खुले तौर पर हम स्थानीय विधायक डॉ. रामकिशोर दौगने और सीएम डॉ. मोहन यादव का खुले तौर पुतला दहन कर उग्र आंदोलन एवं चक्का चक्का जाम करेंगे।
1. हम किसी भी गरीब व्यक्ति पर कार्यवाही नहीं चाहते।
2. किसी विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं चाहते।
3. हम केवल अवैध शराब बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध चाहते है
ये भी देखे: Lok Sabha Election Result 2024: अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हारी, कांग्रेस के केएल शर्मा जीते
