भिंड में भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को थप्पड़ मारने के लिए उठाया हाथ!साथ ही गाली गलौज भी की! कलेक्टर के द्वारा कहा गया कि मे रेत की चोरी नहीं करने दूंगा!जिस पर भाजपा विधायक ने कलेक्टर को ही चोर कह दिया! तथा विधायक के समर्थकों ने भी कलेक्टर के चोर होने की नारे लगाए !

दरअसल विधायक कुशवाहा ने जिले में चल रहे खाद के संकट को लेकर कलेक्टर की बंगले के बाहर धरना दिया था! विधायक साहब कलेक्टर से बाहर आकर बात करने की मांग कर रहे थे!परंतु कलेक्टर के द्वारा उनकी बात नहीं सुनी गई! जिस पर भड़कते हुए कुशवाहा ने कलेक्टर को धमकाते हुए कहा कि आज पब्लिक को तुम्हारे घर में घुसेड दूंगा!
जानिए पूरा मामला
भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह अपने समर्थकों को लेकर कलेक्टर आवास पर पहुंचे थे जब कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव गेट पर आए तो विधायक ने उनसे तु तड़ाका करके बात करना शुरू कर दिया जिस पर कलेक्टर नाराज हो गए तथा उन्होंने विधायक को उंगली दिखाई और कहा कि आप अपनी औकात में रहकर बातचीत करिए

जिस पर विधायक कुशवाहा ने आंखें दिखाते हुए तथा दांतों को पीसते हुए मुक्का बांध लिया तथा साथ ही विधायक के साथ आए समर्थक भी गुस्साए और कलेक्टर से बोले की औकात में रहकर बोलना तथा नारेबाजी शुरू कर दी
इस समय कलेक्टर गेट के अंदर को हुए विधायक कुशवाहा ने फिर थप्पड़ मारने के लिए हाथ दिखाया तभी गार्ड सामने आ गए और उन्होंने कलेक्टर साहब को भीतर करते हुए विधायक और कलेक्टर के बीच में गेट पर हाथ रखा

विधायक- तुझे कई बार समझा दिया है फिर भी तू नहीं मानता है तू मुझे जानता नहीं है अभी तू सबसे बड़ा चोर है कलेक्टर- में रेत की चोरी नहीं चलने दूंगा
कलेक्टर ने ओझा गांव मैं रेत की खदान के बारे में बोलना चाहा परंतु विधायक के द्वारा आंख दिखाया और गुस्साए इस पर कलेक्टर मैं कुछ कहना चाह इसी दौरान विधायक बंगले में घुसने लगे

इसी पर विधायक के गार्ड ने कहां भाई साहब बैठकर बातचीत कर लीजिए विधायक- प्राइवेट आदमी से वसूली करवाते हो वहां पटवारी भेज दिए इसके बाद विधायक के समर्थकों ने नारे लगाए तब कलेक्टर के रुकने पर विधायक ने अपने समर्थकों से कहा कि और जोरो से नारे लगाओ कलेक्टर के रुकने पर विधायक भी बोले कि पटवारी कैसे बिठाए
जिस पर कलेक्टर अंदर चले गए इस समय विधायक के द्वारा अभद्र भाषा में बोलते हुए गेट के अंदर घुस गए और बोले तू आजा तुझे मैं देखता हूं तू आजा इसके बाद कलेक्टर साहब यह सुनकर वापस लौट आए
और विधायकों के समर्थकों को डाड़ते हुए बोले मेरे घर के अंदर वीडियो क्यों बना रहे हो जिस पर समर्थकों ने अपना मोबाइल बंद कर दिया
किसानों का कहना है कि उनके द्वारा खाद के लिए रात्रि 12:00 बजे ही लाइन में लग जाते हैं इसके बाद भी उन्हें नहीं मिल पाता है और मिलती भी है तो दो बोरी खाद ही मिलता है यदि बाहर देखा जाए तो दुगने दाम पर बाहर खाद मिल जाता है जिस पर उन्होंने कालाबाजारी होने की बात भी कहीं!
