हरदा जिले के गोंदा गांव खुर्द से एक मामला सामने आया है जहां पर ग्रामीणों के द्वारा बताया गया है कि उनके गांव में पिछले 5 दिन से लाइट नहीं है! जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है! उन्हें रात्रि के समय अंधेरे में रहना पड़ रहा है!

जिससे उन्हें रात्रि में मच्छरों तथा जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है! बताया जा रहा है कि गांव में लगी डीपी में 5 दिन पहले तेज धुआं उठा था! जिससे डीपी ख़राब हो चुकी है! तथा पूरा गांव अंधेरे में रहने को मजबूर हो चुका है!

ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए कहा कि बिजली विभाग के प्राइवेट कर्मचारी जितेंद्र बीजोंने की तानाशाही और कंपनी के JE बारस्कर की तानाशाही के कारण गोंदागांव खुर्द के ग्रामीणों को अंधेरे में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है!
देखिये वीडियो मे
तथा उनकी किसी भी प्रकार से सुनवाई नहीं हो रही है! तथा उन्होंने यह भी आरोप लगाया है!कि,जितेंद्र बीजोने के द्वारा ₹20000 की मांग की गई है! तथा नहीं देने पर नई डीपी नहीं लगे की बात कही है!
JE बारस्कार इस संबंध में बिजली कंपनी के JE बारस्कार से संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल लगातार व्यस्त बताया गया ! जिससे उनसे संपर्क नहीं हो पाया!
