Harda: नींद के झोंका आने से पेड़ से टकराई बाइक, युवक घायल

वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ हरदा। सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम खुदिया के पास एक युवक शनिवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम कडोलाराघो का रहने वाला दीपक पिता अमरदास निशोद उम्र करीब 26 साल अपनी ससुराल खुदिया में होने वाले शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। शनिवार सुबह वह बाइक से अपने जॉब के लिए इंदौर जाने के लिए निकला था।

इस दौरान खुदिया ओर सिराली के बीच अचानक नींद का झोंका आने से उसकी बाइक सड़क किनारे एक नीम के पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद उसे राहगीरों की मदद से सिराली के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसके बाएं पैर और हाथ में फैक्चर होने के बाद उपचार जारी है। घायल दीपक के पिता ने बताया कि वह इंदौर में प्राइवेट जॉब करता है।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम