‘हर घर तिरंगा अभियान’ का हुआ शुभारंभ, हर घर फहरेगा तिरंगा

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। 02 अगस्त 2025

✒️… जनसमस्या निवारण शिविर से दिया गया तिरंगा अभियान में भागीदारी का संदेश…

देश की आज़ादी के 79 वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आगाज़ किया गया, कलेक्टर संजय अग्रवाल नें सभी जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाएं। 

02 अगस्त से 15 अगस्त तक चलनें वाले इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत जिला प्रशासन नें आमागोहन में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर से की, जहां जिला पंचायत सी.ई.ओ. संदीप अग्रवाल नें बिहान दीदियों और जन प्रतिनिधियों के साथ तिरंगा लहराकर जिलेवासियों को अभियान में भागीदारी का संदेश दिया।

कलेक्टर संजय अग्रवाल नें सभी जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और अपनें घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दें, उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल ध्वज फहरानें तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देशप्रेम, राष्ट्रीय गौरव और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है।

आमागोहन में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत सी.ई.ओ. संदीप अग्रवाल नें बिहान स्व-सहायता समूह की दीदियों और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ तिरंगा लहराकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की तथा उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारी आज़ादी का प्रतीक है, जिसे हर घर पर फहराकर हम अपनें देश के प्रति कृतज्ञता और समर्पण व्यक्त कर सकते हैं।

शिविर में स्थानीय जन प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण नागरिक, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे, सभी नें राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक सलामी दी और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-जन तक पहुंचानें का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अधिकारियों नें निर्धारित नियमों का पालन करते हुए अपनें घरों पर तिरंगा फहरानें के बारे में भी जानकारी दी।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम