बिल्हा/बिलासपुर, छत्तीसगढ़। 15 अगस्त 2025
79वें स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर सम्पूर्ण भारत देश में प्रात:काल से ही जश्न और उत्साह का माहौल बना रहा, इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ राज्य के न्यायधानी बिलासपुर जिला अंतर्गत नगर पंचायत बिल्हा में जिला सहकारी बैंक मर्यादित के स्थानीय शाखा में आजादी का महापर्व स्वतन्त्रता दिवस समारोह उत्साह पूर्वक ध्वजारोहण कर तथा वीर शहीदों को नम ऑखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया गया।
जिला सहकारी बैंक मर्यादित बिल्हा शाखा के प्रबंधक सहित सभी कर्मचारी आजादी के इस महापर्व स्वतन्त्रता दिवस को उत्साह पूर्वक मनानें के लिए आज प्रात:काल में ही शाखा पहुंचे, तत्पश्चात भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया गया, राष्ट्रगान के पश्चात आजादी के महानायकों को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए, इस दौरान उनके बीच अत्यंत ही उत्साह देखनें को मिला।
उक्त स्वतन्त्रता दिवस समारोह में प्रमुख रूप से शाखा प्रबंधक एल.पी. कौशिक, लिपिक संजय बघेल, पर्यवेक्षक संतोष ध्रुव, शिव यादव, नूतन राजपूत, भानमति चन्द्राकर, अनिल पाण्डेय, चेतन कौशिक, पूरन लाल कौशिक, जीवन लाल सन्नाड्य सहित आसपास के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रसाद वितरण कर समारोह का समापन किया गया।

