Lok Sabha Election Result 2024: हरदा बैतूल लोकसभा से बीजेपी के दुर्गादास उइके जीते, कांग्रेस के रामू टेकाम हारे

वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ हरदा बैतूल। मध्यप्रदेश के हरदा बैतूल लोकसभा सीट से भाजपा के दुर्गादास उइके 3 लाख 79 हजार 761 मतों से विजयी हुए है। दुर्गादास उइके को कुल 8 लाख 48 हजार 236 मत प्राप्त हुए है। वहीं इंडियन नेशनल कांग्रेस के रामू टेकाम को 4 लाख 68 हजार 475 मत प्राप्त हुए है। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के अर्जुन भलावी रहे जिन्हें कुल 26 हजार 597 मत प्राप्त हुए है। वहीं नोटा में कुल 20 हजार 322 मत पड़े है।

Lok Sabha Election Result 2024: पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जीते, कांग्रेस प्रत्याशी को 8 लाख से ज्यादा वोटों से हराया

इस लोकसभा क्षेत्र में कुल 13 लाख 75 हजार 698 मतदाताओं ने मतदान किया था। परिणाम की घोषणा के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जीत का प्रमाण मिलने के बाद दुर्गादास उइके बीजेपी कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पटाखे फोड़ खुशियां मनाई गई। मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। यहां शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न हुआ।

ये भी देखें- Lok sabha Result 2024: पीएम मोदी वाराणसी से जीते, राहुल गांधी ने भी दोनों सीट रायबरेली-वायनाड से जीत हासिल की

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम