ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय हंडिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ।

हंडिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।कार्यक्रम का विषय रहा सकल स्वास्थ्य सकल विश्व परिवार। सभी अतिथि गणों का स्वागत तिलक और अंगवस्त्र से किया गया।

बी.के.किरण दीदी और बी.के. राजेश भाई द्वारा योगासन कराया गया साथ ही शरीर के विभिन्न अंगों के लिए हर प्रकार के आसन बताएं।योगासन शरीर का व्यायाम पद्धति ही नहीं बल्कि यह शरीर को जागरूक और लचीलापन से जोड़ने की एक कला है।योगा हमारी हड्डियां, मांसपेशियां और जोड़ों को मजबूत करता है शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है ,रक्त संचार और पाचन को सुचारू करता है और सबसे अहम बात यह हमें अनुशासन और संतुलन सिखलाता है।

योग और मेडिटेशन से हम जीवन में संतुलन कैसे रखें यह काला हमें राजयोग मेडिटेशन से सीखते है ।हठयोग हमें शारीरिक बल देता है और राजयोग हमें मानसिक बल देता है।राजयोग के द्वारा हम अपने नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण प्राप्त कर सकते हैं जिससे हमारा मनोबल बढ़ता है।

मानसिक समस्या हो,शारीरिक समस्या हो चाहे पारिवारिक हो ,चाहे सामाजिक हो, चाहे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समस्याएं हो, सभी समस्याओं का समाधान राजयोग मे है जो पिछले 80 वर्षों से पूरे विश्व भर में इस राजयोगका प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

अंत में कार्यक्रम के बाद हंडिया आश्रम की संचालिका बी.के. भारती दीदी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया ।

Leave a Comment

       होम        हरदा न्यूज        विडियो        ग्रुप मे जुड़े        इंस्टाग्राम