कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामों का दौरा किया

जिला जनसम्पर्क कार्यालय, हरदा (म.प्र.)समाचारकलेक्टर श्री सिंह ने दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामों का दौरा कियाटेमरूबहार,ऊँचाबरारी,बोरी, बड़वानी के स्कूल,अस्पताल व होस्टल्स का किया

निरीक्षणहरदा 23 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बुधवार को टिमरनी विकासखण्ड के दूरस्थ आदिवासी क्षेत्र के ग्रामों का दौरा कर वहां संचालित शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने टेमरूबहार, ऊँचाबरारी, बोरी व बड़वानी गांव के स्कूल, अस्पताल, छात्रावास और आंगनवाड़ी केन्द्रों की व्यवस्थाएं देखीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के लिये निर्देश दिये।

Leave a Comment