Harda News: सीईओ श्री सिसोनिया ने ग्रामीण क्षेत्र मे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

वर्ल्ड स्वराज न्यूज़ हरदा। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोहित सिसोनिया ने शनिवार को ग्राम पंचायत सोडलपुर का दौरा कर मनरेगा के अंतर्गत संचालित कार्य सी सी रोड़ तथा सी सी नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री सिसोनिया ने ग्राम में साफ सफाई व नाली की साफ सफाई के निर्देश दिये। उन्होने नमामि गंगे अभियान के लिये नवीन कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए तथा नवीन तालाब निर्माण हेतु स्थल निरीक्षण किया। उन्होने निरीक्षण के दौरान नवीन आंगनवाड़ी का शेष कार्य 5 जून तक पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के कार्यों का निरीक्षण किया

 मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री  सिसोनिया ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधीन प्रगतिरत कार्यों एवं संधारण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभाग के अमले के साथ कंसलटेंट भी उपस्थित थे। इस दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित 8.70 किलोमीटर लम्बाई के चारखेड़ा से सोड़लपुर मार्ग का निरीक्षण किया एवं मार्ग के डामरीकृत भाग में मार्ग की चौड़ाई एवं मोटाई तथा पिट लगाकर डामर की जांच की। 

निरीक्षण के दौरान श्री सिसोनिया ने मार्ग पर निर्माणाधीन 3 पुलों का स्थल निरीक्षण कर निर्देशित किया कि कार्यों में गति लाते हुये यह सुनिश्चित किया जावे कि वर्षा पूर्व ही पुलों पर से यातायात सुचारू रूप से प्रारंभ हो जावे। उन्होने इस दौरान पांच वर्ष पश्चात संधारण अधीन मार्ग एनएच 59 से सोहागपुर मार्ग का भी निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें- Harda News: कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया

Leave a Comment