कलेक्टर श्री जैन ने साइक्लिस्ट श्री गांगुर्डे के साथ किया पौधारोपण

*हरदा 3 सितम्बर 2025/

कलेक्टर श्री सिध्दार्थ जैन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में साइक्लिस्ट श्री सुबोध विजय गांगुर्डे के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होने आम व जाम के 10 पौधे लगाए। इस अवसर पर लायंस क्लब हरदा की अध्यक्ष श्रीमती अंजू भायरे, उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता बागरे तथा सचिव श्रीमती शीनू बंसल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

1000080924
कलेक्टर श्री जैन ने साइक्लिस्ट श्री गांगुर्डे के साथ किया पौधारोपण 4

कलेक्टर ने श्री गांगुर्डे से मुलाकात कर उनकी यात्रा के बारे में जानकारी ली। उन्होने श्री गांगुर्डे को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनकी सफल यात्रा की मंगल कामना की। महाराष्ट्र के रायगढ़ के रहने वाले 26 वर्षीय श्री गांगुर्डे ने बताया कि वे देश में साइकिल से भ्रमण कर रास्ते भर पौधे लगाते आ रहे हैं।

उनका अंतिम पड़ाव माउण्ट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचना है। पिछले साल शुरू हुई साइकिल यात्रा दो साल बाद 2027 में पूरी होगी। श्री गांगुर्डे ने बताया कि वे पहले भी माउंट एवरेस्ट पर फतह कर चुके हैं। वह बीते 4 साल से लद्दाख, हिमाचल व उत्तराखंड में टूरिस्ट गाइड का काम करते आ रहे हैं। उनकी यात्रा 19 जून 2024 को शुरू हुई थी।

1000080925
कलेक्टर श्री जैन ने साइक्लिस्ट श्री गांगुर्डे के साथ किया पौधारोपण 5

यात्रा अब तक 442 दिन पूरी कर चुकी है। अभी तक वह लगभग 40 हजार किलोमीटर का सफर कर लगभग 36 हजार पौधों का रोपण कर चुके हैं। वे देश के पंजाब, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान से होकर मध्य प्रदेश के हरदा पहुंचे हैं। इसके बाद वे गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु की ओर बढ़ेंगे।

Leave a Comment