माता रानी के के जगराते में हुई विशाल डंडा भजन प्रतियोगिता संपन्न

हंडिया। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम में काली माता मंदिर प्रांगण में आयोजित डंडा भजन प्रतियोगिता हुई संपन्न।

पांच राउंड में भजन मंडलों ने गणेश वंदना,मानव चेतावनी, वीर रस में महाभारत, गुजरिया पनिहारी, करुण रस लोकगीत और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति दी ।

विशाल डंडा भजन प्रतियोगिता का प्रथम ईनाम 11000 हजार रुपए श्री राम मंडल मैदा और द्वितीय पुरस्कार 7000 हजार रूपए श्री सिद्धेश्वर मंडल नेमावर को दिया गया। तृतीय ईनाम 5000 हजार जय मां रेवा मंडल निमखेड़ी को दिया गया। और अन्य ईनाम भी और भी मंडलों को दिया गए।

प्रतियोगिता में करीब 10 मंडलों ने भाग लिया इस अवसर पर निर्णायक- श्री रमेश जी सचिव रिछी, श्री श्याम जी पटेल मालपोन, श्री सखाराम जी बिसोरिया हंडिया, श्री कमल सिंह लोधी हंडिया, श्री प्रहलाद पटेल हंडिया,आदि का संयोग रहा।

Leave a Comment