रिपोर्टर देवास विनोद भूतडा
मप्र के देवास जिला मे स्थित धन तालाब घाट इन्दौर बैतुल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कन्नौद कन्नौद विकास खण्ड की सीमा मे आता है प्रतिदिन इस मार्ग पर हजारो वाहनो का आना जाना लगा रहता है यदि आधा घंटा ट्राफिक जाम ( यातायात अवरोध ) हो जाए तो सैकडो वाहनो की कतारे लग जाती है ।
लेकिन घाट के मार्ग को चौडा करके बनाने या कोई वैकल्पिक व्यवस्था किये जाने के विषय मे जन प्रतिनिधि तथा प्रशासन गंभीर नही है जबकि इंदौर बैतुल हरदा मार्ग पर फोर लेन सडक का निर्माण किया जा रहा है लेकिन प्रशासन की अदूरदर्शिता तथा ठेकेदार की मनमानी के कारण सडक निर्माण बहुत धीमी गति से हो रहा है यहाँ ट्राफिक जाम की समस्या पिछले करीब दस वर्षो से कुछ ज्यादा हो गयी है ।
सडक निर्माण कंपनी पहले धन तालाब घाट क्षेत्र की सडके बनाती लेकिन ऐसा नही किया अब प्रतिदिन ट्राफिक जाम होता रहता है और सोमवार 6 अप्रेल को सुबह आठ नौ बजे से ट्राफिक जाम हुआ जो शाम पाच बजे तक नही खुल पाया।
बताया ✍️जाता है कि रेत के डम्पर और बडे बडे ट्राले लोडिंग ट्रक की यहा लगातार संख्या बढ गयी है और घाट क्षेत्र मे वह प्रायः कुछ न कुछ खराबी आने से खडे हो जाते है और यातायात अवरोध होता रहता है सोमवार के ट्राफिक जाम से वाहन की कतार चापडा तक लग गयी वही कन्नौद तक वाहन की कतारे लगी थी पुलिस प्रशासन को ट्राफिक शुरू कराने मे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा ।
वही यातायात अवरोध के कारण भीषण गर्मी मे यात्री बहुत परेशान हुये .सरकार को इन्दौर हरदा मार्ग का काम तीव्र गति से पूर्ण करना चाहिए आने वाले समय मे बरसात मे फिर काम बंद हो जायेगा ।

