कलेक्टर श्री सिंह ने कर्मचारियों के समयमान, क्रमोन्नति, अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देश दिये।
उन्होने दीपावली पर्व से पूर्व सभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान कराने के संबंध में जिला कोषालय अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होने निर्देश दिये कि छात्रावास, अस्पताल, आंगनवाड़ी, पंचायत भवन व मण्डी परिसर में सीसी टीवी कैमरे लगाये जायें ताकि कोई भी अप्रत्याशित दुर्घटना होने पर मॉनिटरिंग की जा सके।
